ठप हो सकती है राज्य भर में 108 एम्बुलेंस व्यवस्था, 28 को राजभवन के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी
108 ambulance service may come to a halt across the state, employees will stage a sit-in protest in front of Raj Bhavan on 28th

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। झारखण्ड में 108 एम्बुलेंस व्यवस्था ठप हो सकती है। 108 एम्बुलेंस के कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर झारखण्ड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ ने 28 जून को रांची राजभवन के समक्ष महाधरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इस चरणबद्ध आन्दोलन के क्रम में आज राज्य के सभी जिला मुख्यालय में संघ की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। धनबाद में भी कैंडल मार्च निकाल 108 एम्बुलेंस के कर्मियों ने अपनी चट्टानी एकता का परिचय दिया। संघ के प्रदेश महामंत्री ने बताया कि 108 एम्बुलेंस के चालक टेक्निशियन अपनी ड्यूटी के दौरान कठिन दौर से गुजरते हैं, कठिन परिस्थियों में भी कर्मी अपनी जिम्मेवारियों का बख़ूबी पालन करते हैं, इसके बावजूद उन्हें तय की गई न्यूनतम मजदूरी भी नहीं मिलती है, उनका वेतन वृद्धि नहीं हो रही है, कर्मचारियों का ईपीएफ, ईएसआई बीमा की सुविधा नहीं दी जा रही है। कई मांग है जिसे लेकर संघ 28 को रांची में महाधरना प्रदर्शन करेगी, जिसमे राज्य के सभी 24 जिला से 108 एम्बुलेंस के कर्मचारी जुटेंगे।



