रामपुर शाहबाद
लाइट शॉर्ट सर्किट से कपड़े के गोदाम में लगी आग ,लाखों सामान जलकर राख

नेशनल प्रेस टाइम,ब्यूरो
रामपुर शाहाबाद। मंगलवार की बीती रात मोहल्ला कानून गोयल सिरोली रोड पर पप्पू खान की कॉलोनी में कपड़े के एक गोदाम में लाइट के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई आग लगने पर गोदाम स्वामी अफसर निवासी गांव बंदार शाहाबाद जिला रामपुर जो की किराए के मकान में रहकर कपड़े का सिलाई व पैकिंग आदि का कार्य करता है बीती रात अचानक शार्ट सर्किट से आग लगने पर जब अफसर की आंख खुली तो हरबराहट में पास में सो रहे रईस को उठाया और दोनों ने आनंन फानन में आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग बे काबू हो रही थी इसकी सूचना अफसर ने पुलिस 112 को दी जिससे मौके पर पुलिस 112 व फायर स्टेशन से पुलिसकर्मी पहुंचे ,पुलिस व दमकल कर्मियों ने बड़ी मशककत के बाद आग को काबू में पाया तब तक सारा माल जल कर राख हो चुका था ,गोदाम स्वामी का सारा कपड़ा जलकर राख हो गया बातचीत करने पर अफसर ने बताया कि लगभग 10 लाख का नुकसान हो गया जिसमें बिना सिला कपड़ा व पैकिंग हुए पीस जैकेट नेकर आदि के 2000 से भी अधिक पीस जलकर राख हो गए जिसमें 10 लाख का नुकसान अफसर ने बताया और मौके पर पुलिस 112व दमकल कर्मियों ने आग को काबू में पाया गोदाम स्वामी अफसर इस नुकसान से काफी सदमे में है ,इसकी सूचना देकर कोतवाली शाहबाद में रिपोर्ट दर्ज करा दी l



