खैरथल

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का भव्य समापन समारोह आयोजित, जल योद्धाओं का हुआ सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरों 
खैरथल-तिजार । जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता और सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ का जिला स्तरीय समापन समारोह शुक्रवार को जिला सचिवालय सभागार में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलेक्टर  किशोर कुमार ने की।
जिला कलेक्टर ने किशोर कुमार ने कहा कि जल संकट आने वाले समय की सबसे बड़ी चुनौती है। ऐसे अभियानों से आमजन में जागरूकता आती है और हमारी इच्छा शक्ति से यह एक जन आंदोलन का रूप ले सकता है।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने कहा पानी बचाना केवल किसी एक कि जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। जल स्रोतों की स्वच्छता, वर्षा जल संग्रहण और जल दोहन की नियंत्रित समय की महत्वपूर्ण मांग है, जिसमें सभी को अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी आवश्यक है।
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के समापन अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में उन संस्थाओं, शिक्षकों, ग्रामवासियों और स्वयंसेवियों को तुलसी का पौधा एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने अभियान के दौरान जल स्रोतों की सफाई, पौधारोपण, जल संचयन, जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता के क्षेत्र में प्रभावशाली योगदान दिया।
इस दौरान दुर्लभनाथ आश्रम, कतोपुर (कोटकासिम) के महाराज देव सिंह को जल संरक्षण कार्यक्रमों के आयोजन में विशेष सहयोग, आश्रम परिसर में लगभग 2000 पौधों के संरक्षण, जोहड़ पुनर्जीवन कार्य, तथा ऑपरेशन सिंदूर अभियान के अंतर्गत ₹2 लाख के दान हेतु सम्मानित किया गया।
औद्योगिक इकाइयों ने भी सराहनीय भागीदारी निभाई — बीएमए भिवाड़ी एवं केईआई इंडस्ट्रीज ने 21-21 लाख रुपये, कैप्स्टन ने 11 लाख रुपये, कजरिया ने ₹7.30 लाख, तथा प्रदीप दायमा, अध्यक्ष, खुशखेड़ा-करौली इंडस्ट्रियल संगठन ने ₹21,000 का योगदान जल एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रदान किया।
महेश चंचलानी द्वारा “वंदे गंगा अभियान” एवं “हर आंगन एक परिंडा” के अंतर्गत 1000 परिंडे वितरित किए गए। सुरेंद्र सेन (निवासी पेहल, मुंडावर) ने अभियान के दौरान 500 पौधारोपण हेतु गड्ढों की खुदाई की और अपने जीवन में अब तक लगभग 50,000 पौधे लगाकर अनुकरणीय कार्य किया है।
शिवलाल स्वामी (जिंदोली) को निस्वार्थ जल सेवा हेतु प्याऊ लगाने के लिए, जबकि युवा टीम चाचाका को 1 किलोमीटर पाइपलाइन दबाकर जंगली पशुओं को प्रतिदिन जल उपलब्ध कराने हेतु सम्मानित किया गया।
राजबाला यादव, शिक्षिका, ने एनएसएस और स्काउट-गाइड छात्रों के माध्यम से आईईसी गतिविधियाँ व वृक्षारोपण कराकर महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। देवेंद्र कुमार (ग्राम पंचायत रसगण) ने 40 किसानों को फार्म पॉन्ड निर्माण के लिए प्रेरित कर जल संरक्षण की दिशा में जागरूकता फैलाई। वहीं नरेश कुमार (ग्राम पंचायत बदली) ने चारागाह विकास के तहत 2000 पौधों के संरक्षण व सुरक्षा में विशेष योगदान दिया।
स्पेक्ट्रा एवं इब्तिदा संस्था, किशनगढ़बास द्वारा जल संरक्षण व पौधारोपण कार्यों तथा विभिन्न आईईसी कार्यक्रमों के आयोजन हेतु भी सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के अंत में जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि वंदे गंगा अभियान को जन-आंदोलन बनाने में आप सभी की भूमिका सराहनीय रही है। आप सभी वास्तव में सम्मान के पात्र हैं, जिन्होंने पर्यावरण व जल संरक्षण को आत्मसात कर समाज के लिए प्रेरणा का कार्य किया है।
बैठक के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी, सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि, आमजन, पर्यावरण मित्र सहित अन्य लोगों उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button