चित्तरंजन बस स्टैंड से चोरी की बड़ी साजिश नाकाम, छह आरोपी गिरफ्तार
चित्तरंजन बस स्टैंड से चोरी की बड़ी साजिश नाकाम, छह आरोपी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा। चित्तरंजन बस स्टैंड से एक बड़ी चोरी की साजिश को पुलिस ने विफल कर दिया है। केंद्रीय खुफिया शाखा (CIB) की टीम ने एक संगठित चोर गिरोह पर शिकंजा कसते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी निर्माणाधीन जल टंकी के स्टोर से लाखों रुपये की महंगी मशीनें चोरी करने में शामिल थे। इस छापेमारी का नेतृत्व सीआईबी CIB के अधिकारी आईपीएफ नरींदर सिंह ने किया। उनके साथ एएसआई सुधीर कुमार, हेड कांस्टेबल सुरेश दास, अजीत चौधरी तथा कांस्टेबल विपिन कुमार, सन्नी यादव, सरोज कुमार और एसपी सिंह की टीम शामिल थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, चोरों ने चोरी की गई मशीनों को बस स्टैंड क्षेत्र में सौदेबाजी के लिए रखा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अचानक छापा मारा और छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी इस प्रकार हैं: दीपक शॉ उर्फ छोटू – निवासी आमबगान सुरिंदर हरी उर्फ नाथू – निवासी मल्लिकपाड़ा, मिहिजाम अमन रॉय – निवासी (पता अधूरा) नारायण रजक – निवासी आमबगान दिनेश दास – निवासी मिहिजाम हाई स्कूल पवन दास – निवासी कोढ़ियापाड़ा पुलिस ने बताया कि चोरी की गई वस्तुएं सनसेट एवेन्यू स्थित बंगला नंबर-16 के पीछे निर्माणाधीन जल टंकी के स्टोर से चोरी की गई थीं। इन मशीनों की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित थाने के हवाले कर दिया गया है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय चोरी के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और जल्द ही पूरी श्रृंखला का पर्दाफाश किया जायेगा।



