बरेली

आक्रोश रैली’ में गूंजी महिलाओं की हुंकार

पीडीए का पुतला फूंककर जताया विरोध

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। शहर के साईनाथ मंडल द्वारा मंगलवार को महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के मुद्दे पर एक विशाल ‘नारी शक्ति आक्रोश रैली’ का आयोजन किया गया। आलोक नगर स्थित महानगर भाजपा कार्यालय से शुरू हुई इस रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और समाज में उनके प्रति हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद की। इस दौरान प्रदर्शनकारी महिलाओं ने पीडीए (PDA) का पुतला दहन कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।
रैली को संबोधित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने कहा कि नारी शक्ति का सशक्तिकरण ही राष्ट्र की वास्तविक प्रगति का आधार है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब देश की महिलाएं सुरक्षित और आत्मनिर्भर होंगी, तभी विकास के मायने सार्थक होंगे। कार्यक्रम में मौजूद मातृ शक्तियों ने संकल्प और साहस का परिचय देते हुए संदेश दिया कि अब वे अपने अधिकारों के लिए चुप नहीं बैठेंगी।
इस विरोध प्रदर्शन में पार्षद अरब सिंह यादव, सुधा सक्सेना, महानगर महामंत्री डॉ. आदेश गंगवार और मंडल अध्यक्ष बृजेश प्रताप सिंह सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। रैली में अंजू भारद्वाज, नीरू सक्सेना और पुष्पा बिष्ट जैसी महिला नेताओं के नेतृत्व में भारी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की और एकजुटता का प्रदर्शन किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button