पाकुड़
बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जागरूकता रथ को दिखाया हरी झंडी
Birsa Prime Minister Crop Insurance Scheme Awareness Chariot flagged off

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा व लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू, विधायका, पाकुड़ निसात आलम, उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी सौरभ चन्द्रा, जिला परिषद, अध्यक्ष जुली खिष्टमणी हेम्ब्रम, उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया ने समाहरणालय परिसर से बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वही उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि जागरूकता रथ सभी प्रखण्डों व पंचायत क्षेत्र का भ्रमण कर किसानों को योजना के लाभ व उद्देश्य के प्रति जागरूक करेगी। उन्होंने बताया कि सरकार ने किसानों की आर्थिक सुदढ़ीकरण को लेकर खरीफ के लिए बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लांच की है।



