गाजियाबाद

राम पार्क लोनी में एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन द्वारा सम्मान समारोह एवं पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : लोनी गाजियाबाद स्थित राष्ट्रीय जनसंपर्क कार्यालय पर मानवाधिकार संरक्षण कमीशन एवं क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिवीजन ब्यूरो ऑल इंडिया ट्रस्ट द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।समारोह के दौरान संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए तथा सभी पदाधिकारियों ने शपथपूर्वक संगठन को मजबूत करने एवं समाज सेवा के कार्यों को ईमानदारी से निभाने का संकल्प लिया।अनीता राष्ट्रीय महामंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष वूमेन सेल,इजराइल  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,परवेज चौधरी  मुख्य सचिव,जितेन्द्र कुमार  राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष,कुमकुम  राष्ट्रीय सचिव,कैलाश  राष्ट्रीय सचिव,शिवाजी  राष्ट्रीय संयुक्त सचिव।कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा मानवाधिकार संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करने का निर्णय लिया। समारोह के अंत में सभी सदस्यों का सम्मान किया गया और संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष यादराम ने की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button