खैरथल

खैरथल में मंगलवार को भी जारी रहा शांति पूर्वक धरना 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

खैरथल : जिला बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहा आंदोलन 33 वें दिन जारी रहा मंगलवार को धरने का 17वां दिन रहा संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के अनुसार जब तक खैरथल-तिजारा जिले का नाम व मुख्यालय बदलने का सीएम का बयान और सांसद भूपेंद्र यादव द्वारा जिले का नाम भृतहरी नगर करने पर दी गई बधाई पर स्पष्टीकरण नही आ जाता तब तक आंदोलन जारी रहे खैरथल अपने हक की लडा़ई जारी रखेगा
समिति पदाधिकारियों ने बताया जब सरकार विधानसभा मे विधायक ललित यादव के सवाल पर जबाब दे सकती है कि खैरथल-तिजारा जिले का नाम व मुख्यालय बदलने का कोई प्रस्ताव नही है तो ये बात सीएम भजनलाल शर्मा और सांसद भूपेंद्र यादव सार्वजनिक रूप से क्यो नही कह सकते ? ऐसा ना कहने से ही लोगो मे इनकी मंशा को लेकर अविश्वास है जिसे दूर करना चाहिए
धरने पर पूर्व प्रधान रोहतास चौधरी,शिवचरण गुप्ता,संदीप पाटिल,गिरीश डाटा, पंकज रोघा मोहनलाल शर्मा,देशराज जांगिड़, अनील रोहिल्ला, श्यामलाल शर्मा, बाबूलाल शर्मा,विक्की चौधरी,सर्वेश गुप्ता जयहेडा़ऊ रामचंदर कामरेड सहित अन्य लोग मौजूद रहे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button