कानपुर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में वार्षिक कार्यक्रम इंस्पायर एंड एस्पायर 2025-26 का भव्य आयोजन हुआ 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : केशवपुरम स्थित सनशाइन पब्लिक स्कूल में वार्षिक कार्यक्रम इंस्पायर एंड एस्पायर 2025-26 का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के अपर शिक्षा निदेशक सुरेन्द्र कुमार तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक सन्तोष कुमार राय उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक निर्मल तिवारी एवं प्रधानाचार्या पूजा गुप्ता द्वारा दीप प्रज्ज्वलन,ईश-स्तवन और त्रिदेवी वंदना के साथ हुई इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने मधुर स्वर में स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा दी गई रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभागार में मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया छात्रों ने अपनी प्रतिभा के माध्यम से कई गंभीर विषयों पर प्रभावशाली संदेश दिए नारी संघर्ष और सम्मान महिला सशक्तिकरण पर आधारित विशेष प्रस्तुति,द साइलेंट स्टमक भोजन का सदुपयोग करने और बर्बादी रोकने का संदेश,यूनिफॉर्म्स-हार्ट बीट ऑफ इंडिया सीमा पर तैनात जवानों के त्याग और बलिदान को समर्पित भावपूर्ण मंचन विशेष आकर्षण स्केटिंग शूज पहनकर नृत्य और योग द्वारा शिव साधना’ की प्रस्तुति देख पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा शिक्षा और खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि और प्रबंधक निर्मल तिवारी ने पुरस्कृत किया कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में पिछले सत्र के हाईस्कूल (साइंस व कॉमर्स) टॉपर्स को ‘चन्द्रशेखर स्मृति अवार्ड’ से नवाजा गया इसके तहत मेधावियों को प्रोत्साहन स्वरूप 5100-5100 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई मुख्य अतिथि सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी भी आवश्यक है कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या पूजा गुप्ता ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button