बालाघाट

चांगोटोला में ड्रीम्स होंडा के एक्सटेंशन काउंटर असाटी होंडा का शुभारंभ

अब ग्राहकों को नहीं आना पड़ेगा शहर

संचालक असाटी बोले जल्द शुरू करेंगे सर्विस सेंटर
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बालाघाट। होंडा ने जिले में ग्रामीण क्षेत्रो में ही अपना विस्तार शुरू कर दिया है, जिले के ग्रामीण क्षेत्र चांगोटोला में सोमवार को होंडा के एक्सटेंशन काउंटर का शुभारंभ किया गया। जिससे, अब होंडा की गाड़ियांे के लिए, ग्रामीणोे को शहर आने की जरूरत नहीं होगी। वह एक्सटेंशन काउंटर से ही अपना पसंदीदा, होंडा की गाड़ी क्रय कर सकेंगे। होंडा ने असाटी होंडा के नाम से क्षेत्र में यह सौगात, क्षेत्रवासियों को दी है।
                   सोमवार को चांगोटोला सरपंच
प्रमोद ठाकरे, ड्रीम्स होंडा संचालक कमलजीत सिंघ छाबड़ा और संचालक संतोष एवं संदीप असाटी की उपस्थिति में किया गया। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न देकर किया गया। क्षेत्र में असाटी होंडा के माध्यम से होंडा की मिल रही सर्विस को लेकर क्षेत्रवासियों ने खुशी जाहिर की है, साथ ही होंडा ने अपने, ग्राहको के लिए उनकी पहुंच दायरे में यह असाटी होंडा शोरूम खोला है, ताकि लोग, शहर ना आकर क्षेत्र के ही असाटी होंडा से इसका फायदा ले सकते है।
शुभारंभ अवसर पर अतिथि और संचालकों के साथ ही क्षेत्र के गणमान्य नागरिक राजेंद्र असाटी, संजय असाटी, राहुल असाटी, रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट के सचिव आशीष साहू, प्रेसिडेंट इलेक्ट अंकित अग्रवाल, लखविन्दर सिंघ भंगल, राहुल जैन मौजूद रहे। असाटी होंडा संचालक संदीप असाटी ने बताया कि जल्द ही असाटी होंडा में सर्विस सेंटर भी शुरू किया जाएगा। जिससे होंडा के ग्राहको को अपनी गाड़ी की सर्विसिंग कराने, शहर आने की जरूरत नहीं होगी और वे, चांगोटोला में ही सर्विसिंग करा सकेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button