मथुरा

तालाब में छलांग लगाकर 17 वर्षीया लड़की ने की आत्महत्या 

11 महीने  पिता ने मार ली थी गोली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा के थाना राया क्षेत्र के अंतर्गत गोपाल बाग स्थित पोखर में कूद कर एक किशोरी ने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मंगलवार की सुबह एक किशोरी ने कस्बा राया के गोपाल बाग स्थित पोखर में कूदकर आत्महत्या कर ली। किशोरी को पोखर में कूदता देखकर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं मौजूद एक युवक ने 112 पर काल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों के सहयोग से किशोरी  के शव को बाहर निकलवाया। किशोरी की पहचान कीर्ति पुत्री मनोज उम्र करीब 17 वर्ष निवासी मोहल्ला गढ़ी कस्वा राया के रूप में हुई है।  घटना की जानकारी होते ही घर मे कोहराम मच गया। किशोरी के परिजनों ने बताया कि वह सुबह घर से पालक लाने की कहकर निकली थी और पोखर में कूद गई। किशोरी ने आत्महत्या क्यों की इसके कारणों का पता नहीं चल सका है। बताते चलें लगभग11 माह पूर्व किशोरी के पिता मनोज ने भी अज्ञात कारणों से लाइसेंसी बंदूक से घर मे गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button