क्राइमपाकुड़

प्रभारी सीआई के घर हुए डकैती कांड के 4 अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तारी, अन्य की तलाश जारी

Police arrested 4 criminals involved in the robbery at the house of the in-charge CI, search for others continues

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। विगत दिनों प्रभारी अंचल निरीक्षक, पाकुड़ के घर पर हुई डकैती का पुलिस ने उद्वेदन करते हुए चार अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अन्य अपराधी की तलाश जारी है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गये अपराधी के पास से मोबाइल, देसी कट्टा, मोटरसाइकिल और डकैती के दौरान लूटे गये जीवराज कैश अन्य सामान भी बरामद किया है। इस बाबत पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया को वृतांत से जुड़े संलिप्त चार अपराधी की गिरफ्तारी व अन्य की तलाश जारी की बातें कही। साथ ही अपराधियों के द्वारा डकैती में प्रयोग किए मोबाइल, देशी कट्टा, मोटरसाइकिल अन्य का जिक्र भी किया। उन्होंने डकैती के दौरान प्रभारी सीआई के घर से लुटे गये समानों की बरामदगी का जिक्र भी किया। इस दौरान एसडीपीओ डीएन आजाद व थाना प्रभारी पाकुड़ मुफस्सिल/ नगर समेत अन्य उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button