बरेली

विधायक ने किया स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ, पौधे रोपे 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। विकासखंड भदपुरा में मंगलवार को नवाबगंज विधायक डॉक्टर एमपी आर्या  की गरिमामय उपस्थित एवं खंड शिक्षा अधिकारी  विजय कुमार के निर्देशन में स्कूल चलो अभियान के फेज टू का रैली निकाल करके किया गया भव्य शुभारंभ हुआ। ब्लॉक कार्यालय क्योलड़िया में स्कूल चलो अभियान संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के को लेकर अध्यापकों ने जन जागरूकता रैली निकाली । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवाबगंज विधायक डॉक्टर एमपी आर्य ने  अध्यापकों छात्रों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा गया कि वर्तमान सरकार में सभी छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ पोषण युक्त भोजन प्रदान किया जा रहा है। तथा प्रधानमंत्री की आह्वान पर देश भर में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पौधारोपण भी किया।
खंड शिक्षा अधिकारी  विजय कुमार ने बताया कि विकासखंड भदपुरा में प्राथमिकता के आधार पर सभी छात्र-छात्राओं का विद्यालयों में शत् प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जा रहा है। ताकि कोई भी बच्चा प्राथमिक शिक्षा से वंचित न रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका  राखी गंगवार ने किया । कार्यक्रम में एडीओ पंचायत भदपुरा प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रताप एवं राजवीर सिंह धर्म वीर, ओम बाबू, ठाकुर दास ,इंद्रपाल सिंह ,धीरेन्द्र, अनिल ,सूरज गंगवार ,अभिषेक, अवधेश सहित सैकड़ों शिक्षकों मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button