खेलबेतुल

बैतूल राष्ट्रीय खेल दिवस पर ओजस शिक्षण संस्थान में अनूठा आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर क्षेत्र के सभी शैक्षणिक संस्थानों में विविध खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में ओजस शिक्षण संस्थान के संचालक एवं वेटरन पूर्व सैनिक अनिल वर्मा के मार्गदर्शन में शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन और दौड़ जैसे पारंपरिक खेलों के साथ-साथ एक अनोखी स्पोर्ट्स राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस विशेष प्रतियोगिता में टार्गेट को आतंकवादी के रूप में दर्शाया गया और यह घोषणा की गई कि जो प्रतिभागी सबसे अधिक बार निशाने पर सफल प्रहार करेगा, उसे सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक प्रतिभागी को 10-10 राउंड दिए गए तथा 10 मीटर की दूरी से निशाना साधना अनिवार्य था। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी क्षमताओं से परे जाकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसी दौरान छात्र पियूष ने शानदार निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए सीधे लक्ष्य के मध्य में प्रहार किया और 49 अंक अर्जित किए। उनका यह प्रदर्शन सभी के लिए प्रेरणादायी रहा।
कार्यक्रम की सफलता पर संस्थान के संचालक अनिल वर्मा ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया और राष्ट्रीय खेल दिवस को सार्थक बनाने के लिए इस अनूठे आयोजन की सराहना की। इस अवसर पर ग्राम मोरन ढाना के गणमान्य नागरिकों में प्रकाश पटेल, मोतीलाल सोलंकी, समिति सदस्य शिवकान्त नरवरे, मिश्रीलाल नरवरे, विजय गड़ेकर, देवगन गढ़ेकर, नन्द किशोर सोलंकी तथा लच्छू आमोदकर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button