ललितपुर

अंतर्राष्ट्रीय गिद्ध दिवस पर विद्यार्थियों ने जाना गिद्धों का महत्व

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। अंतर्राष्ट्रीय गिद्ध दिवस के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुरा में विद्यार्थियों के लिए गिद्ध संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता से संबंधित विशेष गतिविधि आयोजित की गई। सहायक अध्यापिका उर्वशी साहू के दिशा-निर्देशन में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गिद्धों के पर्यावरणीय महत्व, प्रकृति के संतुलन में उनकी भूमिका तथा उनके संरक्षण की आवश्यकता के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक गिद्धों के चित्रों में सुंदर रंग भरकर उन्हें आकर्षक रूप से सजाया। इस रचनात्मक गतिविधि के माध्यम से बच्चों ने गिद्धों के प्रति अपनी जिज्ञासा और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता को अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं पूनम, पूजा, अनुष्का, प्रिंसी, ज्योति, काजल, चांदनी, कृति, आजाद, रविकांत, मनोहर, श्रीकांत आदि ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रुद्रिका सरावगी के चित्रण को भी सराहा गया। विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को गिद्धों जैसे महत्वपूर्ण पक्षियों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा उनमें प्रकृति और जैव विविधता के प्रति प्रेम एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button