15 वर्षीय छात्र लापता परिजन परेशान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
संग्रामपुर अमेठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के करनाईपुर गांव निवासी एक 15 वर्षीय छात्र लापता हो गया है। परिजन उसकी तलाश कर रहे हैं। और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
रविवार शाम को अर्जुन प्रसाद गुप्ता के पुत्र सुभाष गुप्ता (15) अपने घर से बिना बताए कहीं चला गया। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।
सुभाष की बहन साधना ने बताया कि उनके भाई का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है और उनका इलाज चल रहा था। परिजनों ने रिश्तेदारों और अन्य संभावित जगहों पर सुभाष को ढूंढा, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।
सुभाष के माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य उनकी गुमशुदगी से चिंतित हैं। संग्रामपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि सुभाष के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

