मथुरा

यमुना एक्सप्रेसवे पर गाड़ी का टायर बदल रहे दो युवकों को कैंटर ने रौंदा

दोनों की मौत; चार घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा।  नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात हुए दो अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत हो गई,जबकि दो लोग घायल हो गए। पहला हादसा रात करीब ढाई बजे माइलस्टोन 64.500 पर हुआ। टायर फटने के कारण एक्सप्रेसवे पर खड़े कैंटर में सवार दो युवक टायर बदल रहे थे, तभी पीछे से आए दूसरे कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही गंभीर चोटें आईं और उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पीआरवी की सूचना पर थाना प्रभारी अंजीश कुमार और उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार नोएडा से आगरा की ओर जा रहे कैंटर का टायर फट गया था। उसमें सवार हरिपाल 40 वर्ष निवासी गाजियाबाद और भीमसिंह 38 वर्ष निवासी खिदाना, बागपत नीचे उतरकर टायर बदल रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए दूसरे कैंटर ने दोनों को टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी नौहझील पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कैंटर चालक विश्वनाथ निवासी गाजियाबाद सुरक्षित है। पहली दुर्घटना के करीब 300 मीटर आगे इसी कैंटर को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें हनी गुप्ता निवासी बरुआ, हमीरपुर और दूसरी गाड़ी के परिचालक विशाल लोधी निवासी खादिया सातों, मुरैना घायल हो गए। दोनों को सीएचसी नौहझील में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर पुलिस आवश्यक कार्रवाई करेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button