गोड्डा

आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यालय में लगाई गई प्रदर्शनी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो  
गोड्डा : आपातकाल के काले अध्याय का 50 वर्ष 25 जून 2025 को पूरा हो गया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में एक प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। भाजपा के जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा की अध्यक्षता में एवं झारखंड  भाजपा के प्रदेश महामंत्री  मनोज कुमार सिंह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक अशोक कुमार भगत की उपस्थिति में प्रदर्शनी एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त प्रदर्शनी के शुभारंभ में जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने कार्यक्रम के प्रभारी एवं उपस्थित सभी लोगों का अभिवादन करते हुए आपातकाल के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बताया कि कैसे 25 जून 1975 की आधी रात को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के द्वारा देश को आपातकाल में झोंका गया था।
प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने सबों को संबोधित करते हुए कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 की आधी रात को आंतरिक अशांति का बहाना बनाकर भारत पर आपातकाल ठोक दिया। यह निर्णय किसी युद्ध या विद्रोह के कारण नहीं, बल्कि अपने चुनाव को रद्द किए जाने और सत्ता बचाने की हताशा में लिया गया था। लोकतांत्रिक संस्थाओं को रौंदा गया। प्रेस की स्वतंत्रता, न्यायपालिका की निष्पक्षता और नागरिकों के मौलिक अधिकारों को कुचलकर यह स्पष्ट कर दिया कि जब-जब उनकी सत्ता संकट में होती है, वह संविधान और देश की आत्मा को ताक पर रखने से पीछे नहीं हटते।1975 में गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। 12 जून 1975 को कोर्ट ने इंदिरा गांधी को चुनाव में दोषी ठहराया और उन्हें 6 वर्षों तक किसी भी निर्वाचित पद पर रहने से अयोग्य करार दिया। इसके बाद राजनीतिक अस्थिरता तेजी से बढ़ी, जिससे घबराकर इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 को आंतरिक अशांति का हवाला देकर राष्ट्रपति द्वारा आपातकाल लगवा दिया। रातों-रात बड़े-बड़े अखबारों के दफ्तरों की बिजली काटी गई। नेताओं को बंदी बनाया गया। संविधान के अनुच्छेद 352 का दुरुपयोग कर लोकतंत्र को रौंदा गया।
प्रदर्शनी को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार भगत ने अपने वक्तव्य में कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास रहा है कि जब जब कांग्रेस पार्टी ने चाहा है, तब तब संविधान के साथ खिलवाड़ किया है। इस आपातकाल को देश कभी नहीं भूल सकता। उक्त कार्यक्रम का संचालन जिला भाजपा के महामंत्री मुरारी चौबे एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला  महामंत्री राजेश केजरीवाल ने किया। आज के प्रदर्शनी में जिला भाजपा के उपाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजय शाह, बलराम कुशवाहा, जिला मंत्री नितेश सिंह, जिला कोषाध्यक्ष राजेश भगत, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सौरभ सुमन, युवा मोर्चा के महामंत्री सूरज सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश झा एवं दिलीप सिंह, एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुशील टुडू, महिला नेत्री आरती महतो, नूनबट्टा मंडल अध्यक्ष मणिकांत महतो, नगर अध्यक्ष शिवराम जायसवाल, सोनू झा, मिथिलेश झा, जीतू सिंह, जयप्रकाश सिंह, कैरव भारती, बबलू सिंह, संजीव टेकरीवाल, पवन झा, प्रतिमा भारती आदि मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button