शामली
गेहूं बीज चाहिए तो 16 नवंबर तक करा लें बुकिंग, 50 प्रतिशत मिलेगी सब्सिडी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। रबी सीजन में किसानों को राहत देने के लिए कृषि विभाग की ओर से गेहूं का बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले में 4,085 कुंतल गेहूं बीज वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके सापेक्ष अब तक 3,250 कुंतल की बुकिंग हो चुकी है और करीब 3,000 कुंतल बीज वितरित किया जा चुका है। किसानों के पास ऑनलाइन बुकिंग कराने के लिए 16 नवंबर तक का मौका है। वहीं दलहन एवं तिलहन के चयनित किसान 17 नवंबर तक अपना आवंटित बीज प्राप्त कर लें, अन्यथा उनका आवंटन निरस्त कर प्रतीक्षा सूची के दूसरे किसान को मौका दिया जाएगा।

