मैनपुरी
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के निमित्त भाजपा युवा मोर्चा द्वारा युवा सम्मेलन आयोजित किया गया ।।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भोगांव /मैनपुरी –विधानसभा में यह कार्यक्रम जिलाध्यक्ष अनिल लोधी राजपूत के नेत्रत्व में आयोजित किया गया ।।
जिलाध्यक्ष ममता राजपूत जी ने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए युवाओ की महत्वपूर्ण भूमिका होगी युवा भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री जी ने कहा कि युवाओ को घर घर जाकर स्वदेशी निर्मित वस्तुओ का प्रचार करना चाहिए व ख़ुद इस्तेमाल करना चाहिए
एमएलसी डा॰ मानवेन्द्र प्रताप सिंह जी ने कहा भारत की स्वदेशी निर्मित वस्तुओं का पूरे विश्व में डंका बज रहा हैं आज भारत स्वदेशी निर्मित वस्तुओं का बहुत बढ़ा निर्यातक बन चुका हैं
इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान,पूर्व ज़िलाध्यक्ष अरविंद तोमर चेयरमैन भोगांव आशीष तिवारी,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गौतम चौहान,शिखर मिश्रा,विक्रांत चौहान,शिवानू चौहान,अनुज तिवारी,अमित सिंह ,वीर प्रताप ,सुमित सिकरवार ,शुभम् गुप्ता ,शिखर मिश्रा , आदेश राजपूत के साथ समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।।



