धनबाद

टंडाबारी भू-धंसान क्षेत्र का दौरा, प्रभावितों के लिए नजदीक शिविर लगाने की मांग

Visit to Tandabari landslide area, demand for setting up of a nearby camp for the affected people

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। जिले के बाघमारा क्षेत्र के टंडाबारी भू-धंसान प्रभावित इलाके का दौरा करने पहुंचे राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के केंद्रीय सचिव सनी सिंह ने राहत कार्यों पर नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि जेआरडीए द्वारा क्षेत्र का जमीनी स्तर पर सही ढंग से आकलन नहीं किया जा रहा है और अधिकतर कार्य कार्यालय में बैठकर ही किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यप्रणाली से वास्तविक स्थिति का सही अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। सनी सिंह ने बताया कि प्रशासन द्वारा लगाए गए राहत शिविर में भोजन की व्यवस्था तो की गई है, लेकिन वहां स्थानीय प्रभावितों के बजाय अन्य क्षेत्रों के लोग पहुंचकर भोजन कर रहे हैं। इससे असली पीड़ितों को राहत का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने मांग की कि भू-धंसान प्रभावित क्षेत्र के नजदीक ही स्कूल परिसर में राहत शिविर स्थापित किया जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन से मुआवजा प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने की भी मांग की। इस मौके पर यूनियन के कतरास क्षेत्र के सचिव विमलेश चौबे, एरिया-3 के सचिव अशोक सिंह, उदय सिंह, अमजद खान, बीकू सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button