एसडीओ एवं बीडीओ ने अबुआ आवास योजना के लाभार्थियों को कराया गृह प्रवेश
SDO and BDO got the beneficiaries of Abua Housing Scheme inaugurated

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़), झारखण्ड सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना का गृह प्रवेश लिट्टीपाड़ा प्रखण्ड के ग्राम पंचायत सूरजबेड़ा के ग्राम जितालपुर में अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की उपस्थिति में लाभुक झारखंड टुडू और मांगमय मुर्मू का आवास नारियल फोड़ कर व फीता काट कर और चाभी सौंप कर गृह प्रवेश कराया गया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी ने इस योजना की सराहना करते हुए इसे राज्य सरकार की गरीबों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि अबुआ आवास योजना से गरीबों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार आ रहा है। इस योजना के तहत प्रति लाभार्थी दो लाख की सहायता प्रदान की जा रही है। अबुआ आवास योजना लिट्टीपाड़ा प्रखंड के गरीबों के लिए एक वरदान साबित हो रही है। इस योजना के तहत शनिवार को प्रखंड के पंचयतो में 200 निर्मित घरों में पंचायत सचिव, मुखिया और जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संयुक्त रुप से फीता काटकर लाभार्थियों को उनके नए घरों में प्रवेश दिलाया। गृह प्रवेश कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड कल्याण / कृषि पदाधिकारी के.सी.दास, आवास कॉर्डिनेटर सुषमा मुर्मू, सभी पंचायत सचिव, मुखिया और अन्य जनप्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया जिससे यह आयोजन सफल रहा। यह कार्यक्रम सरकार की हर गरीब को आवास उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।



