क्राइमधनबाद

पिस्टल के बल पर जबरन जमीन कब्जा करने पहुंचा दबंग, जमीन मालिक ने पिस्टल छीन पुलिस को सौंपा

A bully came to forcibly occupy the land on the strength of a pistol, the land owner snatched the pistol and handed it over to the police

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। रामकनाली ओपी क्षेत्र के फाटामहुल मौजा में हथियार के बल पर जबरन जमीन कब्जा करने की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है। रविवार को गुणोधर मंडल की जमीन पर कब्जा करने दबंग पहुंचा। सूचना पाकर गणोधर अपने परिजनों के साथ मौके पहुंचे और विरोध जताया। इस दौरान दबंग ने अपने साथियों को बुला लिया और जमीन मालिक पर पिस्टल तानकर जान मारने की धमकी देने लगा। इसी क्रम में जमीन मालिक और परिजनों ने साहस दिखाते हुए उसके हाथ से पिस्टल छीन ली। अपने को घिरता देख दबंग और उसके साथी वहां से भाग निकले। भुक्तभोगी ने पुलिस को लोडेड पिस्टल सौंप दिया है। इस बाबत भुक्तभोगी ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ हथियार के बल पर जमीन पर कब्जा करने की लिखित शिकायत पुलिस से की है। वही घटना से भुक्तभोगी दहशत में है। उन्होंने पुलिस से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। भुक्तभोगी ने कहा कि जमीन उसके पूर्वज का है। दबंग ने बगल की जमीन खरीदने की बात कही, लेकिन मेरी जमीन पर काम शुरू करने लगा। रामकनाली ओपी प्रभारी संतोष कुमार रवि ने कहा कि जमीन मालिक द्वारा लिखित शिकायत दिया गया है। लोडेड पिस्टल सौंपा है, जिसमें दो जिंदा कारतूस है। पिस्टल को जब्त कर मामले की जांच की जा रही है

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button