बेतुल

बैतूल बेटियों के सपनों को पंख दे रहा है डीबी फाउंडेशन

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत आयोजित हुआ प्रेरणादायक कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बैतूल। चिचोली में डीबी फाउंडेशन संस्था द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत प्रेरणादायक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां शामिल हुईं, जिन्होंने संस्था के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर संस्था के जिला प्रमुख रामचंद्र अखंडे, प्रीतम इवने, सुनील उइके और राकेश वट्टी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
रामचंद्र अखंडे ने बताया कि डीबी फाउंडेशन का उद्देश्य बेटियों को बचाना ही नहीं उन्हें रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना भी है। संस्था से अब तक हजारों बेटियां जुड़ चुकी हैं, जो आज समाज में अपने पैरों पर खड़ी होकर सेवा दे रही हैं। प्रीतम इवने ने बताया कि संस्था में एक बार पंजीयन कराने पर बेटी के जन्म और विवाह दोनों अवसरों पर आर्थिक सहायता दी जाती है। साथ ही समय-समय पर पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन भी किया जाता है।
सुनील उइके ने जानकारी दी कि डीबी फाउंडेशन बेटियों को दोहरा लाभ देती है। पंजीयन के बाद आर्थिक सहयोग दिया जाता है, सुरक्षा बीमा का लाभ भी दिया जाता है। रोजगार के अवसर मिलने से कई बेटियां आज अपने परिवार की जिम्मेदारी निभा रही हैं। सुरेंद्र बावने ने कहा कि संस्था का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक है। बेटियों को सशक्त बनाने की दिशा में इस तरह के आयोजनों का विशेष महत्व है। कार्यक्रम के अंत में मंच पर उन बेटियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने संस्था के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य किए हैं और समाज में सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button