बागपत

रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3100 की तीसरी इंटरसिटी बैठक बड़ौत में संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बड़ौत। रोटरी सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकारों का प्रतीक है। इसी क्रम में Rotary Club Baraut के आतिथ्य में आज Rotary District 3100 की तीसरी इंटरसिटी बैठक का भव्य आयोजन किया गया। सोमवार को बड़ौत नगर के निकट वाजिदपुर स्थित ग्रैंड पैलेस रिजॉर्ट में आयोजित इस कार्यक्रम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न रोटरी क्लबों के लगभग 300 से अधिक सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में प्रशासनिक एवं न्यायपालिका के गणमान्य अधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिससे आयोजन की गरिमा और अधिक बढ़ गई।रोटरी क्लब बड़ौत के इमेज चेयरपर्सन प्रभात कुमार जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान रोटरी COL (Council of Legislation) का चुनाव भी संपन्न कराया गया। यह प्रक्रिया पारदर्शिता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। इस इंटरसिटी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रोटरी की पब्लिक इमेज को सशक्त करना, विभिन्न क्लबों के बीच आपसी समन्वय बढ़ाना, मित्रतापूर्ण संबंधों को प्रगाढ़ करना तथा संवाद के माध्यम से सामाजिक परियोजनाओं को और प्रभावी बनाना रहा।
कार्यक्रम के चेयरमैन आलोक अग्रवाल एवं सेक्रेटरी राजन शर्मा ने संयुक्त रूप से सभी आगंतुकों का स्वागत किया। रोटरी क्लब बड़ौत के वर्तमान अध्यक्ष गौरव चौधरी एवं सेक्रेटरी अखिल जैन ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रोटरी सदैव “Service Above Self” के सिद्धांत पर कार्य करती रही है और भविष्य में भी समाज सेवा के नए आयाम स्थापित करेगी।
कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों के लिए आकर्षक एवं स्वादिष्ट जलपान तथा भोजन की विशेष व्यवस्था की गई थी। अनुशासित संचालन और गरिमामय वातावरण ने आयोजन को सफल और यादगार बना दिया।
कार्यक्रम में देवेश जैन, हरीश अग्रवाल, सुनील जैन, जितेंद्र जैन, नीरज गुप्ता, राजन शर्मा, गौरव चौधरी, संजय जैन, सुभाष जैन, अमित आनंद सहित अनेक रोटेरियंस उपस्थित रहे।
यह इंटरसिटी कार्यक्रम न केवल संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि सामाजिक सौहार्द और सेवा भावना के संदेश को भी सशक्त रूप से आगे बढ़ाने वाला सिद्ध हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button