खेलगोड्डा

अंडर 16 क्रिकेट में ज्ञान आलोक पब्लिक स्कूल एवं मधु स्थली की जीत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

गोड्डा। गांधी मैदान में जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित रितेश मेमोरियल अंडर 16 क्रिकेट मुकाबले में ज्ञान आलोक पब्लिक स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जे.पी. होली मिशन स्कूल को मात्र एक रन से पराजित कर रोमांचक जीत दर्ज की। अंतिम ओवर तक चले इस मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना और संघर्ष का परिचय दिया।बारिश के कारण मैच 12-12 ओवर का कर दिया गया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अपना पहला मुकाबला खेलते हुए ज्ञान आलोक पब्लिक स्कूल की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाए। टीम की ओर से प्रिंस माल्टो ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने 12 गेंदों पर 20 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। गेंदबाजी में भी प्रिंस माल्टो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जे.पी. होली मिशन स्कूल की टीम ने कड़ा संघर्ष किया, लेकिन निर्धारित 12 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 83 रन ही बना सकी। इस तरह ज्ञान आलोक पब्लिक स्कूल ने मुकाबला एक रन से अपने नाम कर लिया। प्रिंस माल्टो को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार संघ के आजीवन सदस्य आफताब आलम के द्वारा प्रदान किया गया‌। दूसरे मुकाबले में मधु स्थली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेव मोशन क्लासेस को 104 रनों से पराजित किया। मधु स्थली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। टीम की ओर से शिवम कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों पर 64 रन बनाए। उनकी पारी में 9 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। शिवम की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत मधु स्थली की टीम एक मजबूत स्कोर खड़ा करने में सफल रही। 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेव मिशन क्लासेस की टीम मधु स्थली के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 12.2 ओवर में 54 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह मधु स्थली ने 104 रनों से शानदार जीत दर्ज की।
मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले शिवम कुमार को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार संघ के सदस्य अजीत कुमार के द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ क्रिकेटर नासिर हुसैन, सनोज कुमार, विजय कुमार, दिव्यप्रकाश, प्रभु, सूरज, राजन झा, अभिषेक, आशीष सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button