गाजियाबाद

लोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गांजा तस्कर व जुआरी गिरफ्तार, लेकिन पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद : एसीपी लोनी के नेतृत्व में लोनी पुलिस ने प्रेम नगर, रूप नगर और मुस्तफाबाद कॉलोनी में छापेमारी कर नशे की सामग्री बेचने के कारोबार से जुड़े लोगों की धरपकड़ करते हुए बड़ी कार्यवाही की है। छापामारी  के दौरान पुलिस ने करीब 5 किलो से अधिक गांजा बरामद करते हुए दो गांजा तस्करों को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं प्रेम नगर–रूप नगर कॉलोनी में की गई एक अन्य कार्यवाही में पुलिस ने जुआ खेलते हुए चार लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। जिनके पास से करीब 80 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए। पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में जेल भेज दिया है।
हालांकि, इस कार्यवाही के बाद लोनी क्षेत्र में तेजी से बढ़ते नशे के अवैध कारोबार को लेकर क ई तरह के गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि
लोनी में मादक पदार्थों का कारोबार लगातार फैलता जा रहा है
थाना पुलिस इस अवैध धंधे पर अंकुश लगाने में आखिरकार क्यों नाकाम रही, इसके चलते
प्रतिदिन नशे की जड़ें पूरे लोनी क्षेत्र को अपनी गिरफ्त में लेती जा रही हैं
यदि थाना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद व सक्रिय होती, तो फिर अधिकारियों को स्वयं मैदान में उतरकर धरपकड़ क्यों करनी पड़ी,अब सवाल उठता है कि
क्या यह अवैध कारोबार पुलिस संरक्षण में फल-फूल रहा था
पुलिस की ढिलाई और अवैध धंधे से जुड़े लोगों के बीच कथित सांठगांठ के पीछे आखिर सच्चाई क्या है यह संदेह पैदा करता है
इन सवालों ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि लोनी पुलिस आगे नशे के इस अवैध नेटवर्क पर स्थायी और प्रभावी कार्यवाही कर पाती है या नहीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button