गोड्डा
कस्तूरबा छात्राओं का फूड पॉइजनिंग मामले में 4 सदस्यीय जांच दल का हुआ गठन
- वार्डन सहित तीन शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से किया स्थानांतरित तथा रसोइया को किया जा रहा कार्यमुक्त।
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय बंका में अध्ययनरत छात्राओं के नाश्ता करने के उपरांत अचानक तबियत खराब हुई थी जिसमें 37 छात्राओं को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने हेतु सदर अस्पताल, गोड्डा में भर्ती कराया गया। वहीं डॉक्टर द्वारा बताया गया कि फूड पॉइजनिंग के कारण तबियत खराब हुई है। सभी छात्राओं की स्थिति अभी ठीक है और वे खतरे से बाहर हैं। चिकित्सीय इलाज के उपरांत उन्हें कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में ले जाया जा रहा है। जिला प्रशासन गोड्डा द्वारा जांच हेतु अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में 4 सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया तथा त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्डेन पूजा भारती तथा अन्य 3 शिक्षिका (संगीता कुमारी, अनिता कुमारी एवं पूजा कुमारी) को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर दिया गया है तथा रसोईया सुकदा आर्या को कार्यमुक्त करने की कार्रवाई की जा रही है।



