बरेली
राजश्री में पूल कैम्पस ड्राइव द्वारा हुआ छात्र-छात्राओं का चयन किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। राजश्री इन्स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट एंड टेक्नोलॉजी बरेली में बालाजी एक्शन बिल्डवेल द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन हुआ। इस प्लेसमेंट ड्राइव में राजश्री संस्थान श्री राम मूर्ति एवं रक्षपाल बहादुर के बी.टेक मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, पॉलीटैक्निक मैकेनिकल इंजीनियरिंग, एम0बी0ए0 के छात्र/छात्राओं ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन श्री राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने प्लेसमेन्ट ड्राइव में चयनित हुये समस्त छात्र/छात्राओं को बधाई दी। संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री रोहन बंसल ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कम्पनी के उप-महाप्रबन्धक रूपक कुमार मोहन्ता, प्रतिनिधि निर्मल चौधरी, सुमन नेगी ने साक्षात्कार में 92 छात्र/छात्राओं ने हिस्सा लिया, जिसमें बी.टेक को असिस्टेंट इंजीनियर, पॉलीटैक्निक को जूनियर असिस्टेंट इंजीनियर एवं एम0बी0ए0 को फाइनेंस ट्रेनी तथा एच0आर0 एक्जीक्यूटिव की प्रोफाइल पर चयनित किया गया। कम्पनी ने बी.टेक के विद्यार्थियो को 3.2 लाख प्रतिवर्ष एवं पॉलीटैक्निक 2.62 लाख प्रतिवर्ष के पैकेज पर चयनित किया गया। शिवम सिंह, अमित कुमार, अमित शाक्य, कुलदीप, अंकित मौर्या का चयन समिति के समक्ष बेहतर प्रदर्शन रहा।
कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक शैक्षणिक प्रो0 पंकज कुमार शर्मा, प्रो0 अनिल कुमार, डीन एकेडमिक्स डा0 साकेत अग्रवाल, रजिस्ट्रार दुष्यन्त माहेश्वरी, डॉ0 रवीश अग्रवाल, अंकुर भटनागर, डॉ0 रामगोपाल वर्मा, मिस अनामिका, कृष्ण कुमार, मयंक पटेल, दीपाली सिंह, कार्तिक सिंह, मो0 राशिद का सहयोग रहा।



