ललितपुर
22 सितम्बर से होगा श्री रामलीला का भव्य मंचन
महंत गंगादास जी महाराज के सानिध्य में हुई बैठक, पदाधिकारियों को सौंपे दायित्व

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। श्रीसिद्धपीठ लक्ष्मी नृसिंंंह मंदिर परिसर में आगामी 22 सितम्बर से आयोजित होने वाली श्रीरामलीला महोत्सव की तैयारियों के लिए श्रीनृसिंह रामलीला समिति की बैठक महंत गंगादास महाराज की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। जिसमें रामलीला को भव्यता प्रदान करने के लिए विचार विमर्श हुआ। महंत गंगादास महराज ने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त रासाचार पं.कुंजबिहारी शर्मा के निर्देशन में श्रेष्ठ पात्रों द्वारा प्रभु श्रीरामजी की लीला का मंचन किया जाएगा। 22 सितम्बर से शुरू होने वाली रामलीला 3 अक्टूबर तक चलेगी। बैठक में पदाधिकारियों एवं संभ्रान्त नागरिकों को जिम्मेदारियां सौंपी गयीं। उन्होंने शहर वासियों से रामलीला में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है। बैठक में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, मुन्नालाल, विलास पटैरिया, प्रदीप चौबे, अजय तिवारी नीलू, सरदार बीके सिंह, अजित जैन भारती, राजीव बबेले सप्पू, सुभाष जायसवाल, विवेक सड़ैया, पार्षद गिरीश पाठक सोनू, नरेश शेखावत, जगदीश पाठक, राघवेन्द्र सिंह, राव राजा, निखिल तिवारी, अनुज, कौस्तुब चौबे, हृदेश हुण्डैत, नरेन्द्र कड़ंकी, संजय ड्योडिया, धर्मेन्द्र रावत, हरीशंकर साहू, प्रभाकर शर्मा, हाकिम सिंह, भगवत नारायण बाजपेई, धर्मेन्द्र यादव, सुबोध गोस्वामी, हरनाम सिंह तोमर, रंजीत सिंह बुन्देला, छक्कीलाल साहू, राजू यादव, अजय नायक, कृष्णकांत तिवारी सहित अनेक संभ्रान्त नागरिक मौजूद रहे।