लिट्टीपाड़ा चौक में भाजपा का एकदिवसीय धरना, किसानों की समस्याओं को लेकर हेमंत सरकार पर साधा निशाना
BJP stages one-day protest at Littipada Chowk, targets Hemant government over farmers' problems

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। भारतीय जनता पार्टी के लिट्टीपाड़ा मंडल अध्यक्ष बनेश्वर सोरेन एवं बीचामहल मंडल अध्यक्ष धनेश्वर साहा के संयुक्त नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं, हेमंत सरकार पर वादा खिलाफी तथा किसानों के साथ विश्वासघात के आरोपों को लेकर लिट्टीपाड़ा चौक में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। धरना कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता एवं लिट्टीपाड़ा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बाबूधन मुर्मू ने राज्य सरकार पर किसानों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही है, जिससे किसान परेशान हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता साहेब हांसदा, लिट्टीपाड़ा प्रभारी एवं मुखिया शिव टुडू, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव प्रसाद पहाड़िया, प्रधान निझरी पहाड़िया, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद मंडल तथा पूर्व जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी ने भी सभा को संबोधित किया। वक्ताओं ने किसानों की ज्वलंत समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए सरकार से जल्द ठोस कदम उठाने की अपील की। कार्यक्रम में भाजपा नेता जय नारायण मालतो, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष रामेशोल टुडू, कृष्ण मड़ैया, सुनील ठाकुर, निजरी पहाड़िया, बूथ अध्यक्ष बॉबी किशोर मरांडी, मनवेल मालतो, रामा पहाड़िया, नरेश पहाड़िया, सूरज पहाड़िया, सुरेंद्र हेंब्रम, मनवेल किस्कू, सोनी पहाड़ीन, सर्जी पहाड़ीन, संजली मुर्मू, तलामय सोरेन, डिविलाल मरांडी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



