रामपुर शाहबाद
सर्वे सट्टा प्रदर्शन मेले का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। सहकारी गन्ना विकास समिति रामपुर की ओर से आयोजित समिति स्तरीय सर्वे सट्टा प्रदर्शन मेले के सातवें दिन खाद गोदाम कार्यालय शाहबाद का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चीनी मिल क्षेत्र शाहबाद के सर्किल प्रभारी संजय यादव समेत गन्ना पर्यवेक्षक अर्थराम शर्मा, राम, सुधीश पाल (खाद गोदाम प्रभारी/गन्ना पर्यवेक्षक) मौजूद रहे।मेले में बड़ी संख्या में किसान अपनी आपत्तियां, उपज बढ़ोतरी तथा नए सदस्य पंजीयन से संबंधित प्रत्यावेदन लेकर पहुंचे। समिति के कर्मचारियों ने किसानों के आवेदन प्राप्त किए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कर्मचारियों को प्रत्येक किसान के प्रत्यावेदन के साथ मोबाइल नंबर दर्ज करने तथा आवेदन के निस्तारण की जानकारी संबंधित किसान को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।साथ ही सभी आपत्तियों का नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके आवेदनों का निर्धारित प्रक्रिया के तहत शीघ्र निस्तारण करने पर जोर दिया।



