खैरथल

खैरथल: जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र की हुई स्थापना

अधिकारियों की नियुक्ति के आदेश जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
खैरथल :  राज्य सरकार द्वारा नवगठित जिलों में जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र खोलने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसी क्रम में खैरथल जिला मुख्यालय पर जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र स्थापित किए जाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त सुरेश कुमार ओला द्वारा जारी आदेश में केंद्र के लिए अधिकारियों एवं स्टाफ की नियुक्ति भी की गई है।
आदेश अनुसार, दिलकुश मीना का जिला उद्योग केंद्र भिवाड़ी से तबादला कर खैरथल में महाप्रबंधक (General Manager) के पद पर नियुक्ति की गई है। वहीं सीताराम शर्मा को सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर करौली से तबादला कर खैरथल में पदस्थ किया गया है। इसके अतिरिक्त अनिषा गुप्ता को निजी सहायक द्वितीय (PA-II) के पद पर नियुक्त किया गया है।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र की स्थापना से स्थानीय उद्यमियों, कारोबारियों तथा उद्योगों को विभिन्न योजनाओं, अनुदानों और औद्योगिक स्वीकृतियों से संबंधित कार्य अब खैरथल में ही सहज रूप से उपलब्ध हो सकेंगे। इससे क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button