डीसी ने अमड़ापाड़ा में वैष्णवी दुर्गा मंदिर पूजा पंडाल का लिया जायजा, सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया शुभारम्भ, मां दुर्गा का किया पूजन
DC inspected the Vaishnavi Durga Temple Puja pandal in Amdapada, inaugurated the cultural program and worshipped Goddess Durga.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के डीसी मनीष कुमार ने अमड़ापाड़ा प्रखण्ड स्थित वैष्णवी दुर्गा मंदिर पूजा पंडाल का जायजा लिया और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उपायुक्त मनीष कुमार ने पंडाल में विधि-व्यवस्था, भीड़-नियंत्रण, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, सीसीटीवी कैमरा एवं पार्किंग प्रबंधन समेत श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विस्तृत समीक्षा उपरांत पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को अहम निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम आवागमन सुनिश्चित हो। उपायुक्त ने विशेष रूप से आपातकालीन व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया, जिसमें अग्निशमन की उपलब्धता, चिकित्सा सुविधा और त्वरित आपातकालीन सेवाए शामिल थी। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा है। उपायुक्त ने पूजा समिति के सदस्यों से अपील किया कि प्रशासन को सहयोग करते हुए आपसी भाईचारे, शान्ति और सद्भाव के साथ दुर्गापूजा का पर्व मनाए।



