कानपुर
द स्टारी नाइट थीम पर 2025 की आखिरी पार्टी का आयोजन हुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : शहर के बहु चर्चित और प्रासंगिक क्लब एंजेल्स द्वारा द स्टारी नाइट थीम पर 2025 की आखिरी पार्टी का आयोजन मॉलिक्यूल क्लब में आयोजित की गई। क्लब अध्यक्षा कंचन गुप्ता ने बताया कि थीम के हिसाब से क्लब एंजिल्स के सदस्य सिल्वर,नेवी ब्लू और ब्लैक आउटफिट में सज धज और चमक धमक के साथ शिरकत किया। पार्टी में एंट्री करते ही मेंबर्स को स्टार शेप पेपर दिए गए जिसमें आने वाले 2026 के लिए अपनी विश लिखने को कहा गया। पूजा मित्तल ने पार्टी के आयोजन की सारी तैयारियां पूरी देखी थीं,प्रीति दिवाकर,चांदनी जैन,अंजलि गुप्ता एवं दिविशा गुप्ता ने मेक ए विश एक्टिविटी में सभी मेंबर्स से पेपर कलेक्ट करके बलून में लगाए थे और अनु मिश्रा,चांदनी अरोड़ा और टीना वर्जतया द्वारा रंगारंग नृत्य की प्रस्तुति दी।बहुचर्चित मॉलिक्यूल क्लब के टेरस पर स्टारी नाईट इफेक्ट देने के लिए फेरी लाइट्स और सितारों से एक फेरीलैंड जैसा वातावरण तैयार किया गया। आयोजित पार्टी में सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और जोश और उत्साह देखने लायक था। और जैसा कि 2025 की आखिरी पार्टी होने के कारण पार्टी कुछ इस तरीके से खत्म की गई कि जो स्टार पेपर्स दिए गए थे उस पर सभी सदस्यों ने अपनी विश लिखे थे उसको बैलून द्वारा आकाश की अनंत ऊंचाई में उड़ा दिया गया और परमेश्वर से उसे पूरी करने की प्रार्थना की और सदस्यों द्वारा एक दूसरे को नए साल की शुभकामना के साथ पार्टी को समाप्त किया।



