अमरोहा
अमरोहा में कांवड़ यात्रा की तैयारी को लेकर प्रशासन अलर्ट
मुरादाबाद डीआईजी ने बृजघाट में किया हाईवे का निरीक्षण, ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
अमरोहा : मुरादाबाद के डीआईजी मुनिराज जी ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने अमरोहा पहुंचे। उन्होंने बृजघाट में नेशनल हाईवे का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी अमित कुमार आनंद, एएसपी अखिलेश भदौरिया और सीओ अंजलि कटारिया भी मौजूद रहे।

एसपी अमित कुमार आनंद ने गजरौला और बृजघाट क्षेत्र के कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। सावन मास में हर सोमवार से पहले बृजघाट में श्रद्धालु जल लेने आते हैं। नेशनल हाईवे की एक लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित की जाती है। कांवड़ यात्रा के दौरान भारी वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।
डीआईजी ने यातायात व्यवस्था और ट्रैफिक डायवर्जन की समीक्षा की। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए। कांवड़ श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मार्ग पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा, क्षेत्राधिकारी धनौरा और क्षेत्राधिकारी यातायात व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गजरौला अखिलेश प्रधान सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहे। सभी अधिकारियों को कांवड़ यात्रा को सुरक्षित संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।


