बरेली
श्री हरि मन्दिर में बड़ी ही धूम धाम से मनाया गया नंदोत्सव
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। श्री हरि मंदिर मॉडल टाऊन बरेली में परम पूज्य गीता मनीषी परम पूज्य श्री वेदांता नन्द जी महाराज के कृपा पात्र शिष्य ब्रह्मचारी पूज्य श्री भोलानंद जी महाराज श्री वृंदावन धाम वालों के द्वारा चतुर्थ दिवस मंदिर प्रांगण में सत्संग वर्षा हुई। महाराज जी के पधारने पर मंदिर समिति द्वारा भव्य स्वागत किया और मालार्पण किया गया।अपनी दिव्य एवं ओजस्वी वाणी से बहुत ही सरलता की भाषा में भक्तजनों पर अपनी अमृतवाणी की बौछार श्रीमद्भागवत गीता की व्याख्या सत्संग के माध्यम से कथा में आज भगवान के अवतारों का वर्णन हुआ। जिसमे नंदोत्सव बड़ी ही धूम धाम से मनाया गया।
महाराज जी ने कथा श्रवण कराते हुए मत्स्य अवतार, वमन अवतार,रामावतार का श्रवण कराया।
भागवत भगवान की कथा हमे जीना सिखाती है, इसलिए हम सब को भागवत कथा का श्रवण कर के अपने मानव जीवन का कल्याण करना चाहिए।
मंदिर समिति अध्यक्ष सुशील अरोरा, सचिव रवि छाबड़ा,धीरज सेठी,संजय आनन्द, गोविन्द तनेजा,रंजन कुमार,हरीश लुनियाल,राकेश कुमार आदि मौजूद रहे मंदिर सचिव रवि छाबड़ा ने बताया परम पूज्य श्री भोलानंद जी महाराज की कथा 18 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात्रि 9.00 बजे तक सत्संग की अमृत वर्षा करेगे।
महिला मंडल अध्यक्ष रेनू छाबड़ा ने बताया कि पावन कार्तिक मास में महिला मंडल की सदस्यों द्वारा रोज प्रातः 5.30 बजे से 6.30 बजे तक सभी भगवानों की आरती हो रही है उसके पाश्चात्य पंडित जी द्वारा कार्तिक की कथा एवं महिमा का वर्णन किया जाता है, उपरांत सभी उपस्थित भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। यह पूरे प्रकिया पूरे कार्तिक मास तक चलेगी।
श्री हरि मंदिर प्रबंध समिति बरेली एवं श्री कृष्ण कृपा प्रचार समिति आप सभी भक्तजन को सादर सपरिवार आमंत्रित करती है।



