अलवर

सुसमा अभियान के तहत एसएमडी स्कूल में सुरक्षित सड़क मार्ग की दी जानकारी,

बहनों ने रक्षाबंधन पर हेल्मेट को बताया 'सुरक्षा कवच'

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अलवर। सार्वजनिक निर्माण विभाग (सा.नि.वि) द्वारा चलाए जा रहे सुसमा (सुरक्षित सड़क मार्ग) अभियान के तहत एसएमडी स्कूल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कनिष्ठ अभियंता अक्षिता सैनी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों की विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि हेल्मेट पहनने से सड़क दुर्घटनाओं में लगने वाली चोटों की गंभीरता 70% तक कम की जा सकती है। इसलिए दोपहिया वाहन चलाते समय ISI मार्क वाला हेल्मेट पहनना अनिवार्य होना चाहिए।
कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं ने भी रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर एक संकल्प लिया कि इस बार वे अपने भाइयों को सिर्फ राखी नहीं, बल्कि एक सुरक्षा कवच यानी हेल्मेट भी उपहार में देंगी, ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था, जिसे छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अपनाया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button