झांसी

बालिका एनसीसी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
झांसी । 32 उत्तर प्रदेश बालिका बटालियन एनसीसी का द्वितीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर बटालियन मैदान में प्रारंभ हुआ 10 दिवसीय प्रशिक्षण में झांसी एवं ललितपुर जनपद की एनसीसी कैडेट्स हिस्सा ले रही हैं ।
प्रशिक्षण शिविर का कमांडेड लेफ्टिनेंट कर्नल परमिंदर कौर ने शुभारंभ किया 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में झांसी के आर्य कन्या महाविद्यालय, ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल, स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय, विपिन बिहारी महाविद्यालय, आरपीआई महाविद्यालय बरुआसागर, केंद्रीय विद्यालय, महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज की 500 बालिका कैडेट्स हिस्सा ले रही हैं ।
शिविर में कैडेट्स को सिविल डिफेंस, मॉक ड्रिल, चिकित्सा सहायक, अग्निशमन, यातायात संबंधी जानकारी, महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण, राइफल शूटिंग गतिविधियों एवं खेलों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा । शुभारंभ के अवसर पर सूबेदार मेजर प्रेम सिंह, प्रधान सहायक दीपक श्रीवास्तव, सूबेदार जितेंद्र सिंह नेगी, सूबेदार कृष्ण बहादुर , सूबेदार सुरेश बाबू,रंजन उपाध्याय आदि उपस्थित रहे ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button