गाजियाबाद

डीएम ने लोनी पाइपलाइन कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण

सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद :  हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर मुरादनगर-लोनी पाइपलाइन मार्ग से गुजर रहे कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ने के साथ कांवड़ यात्रा अपने चरम की ओर बढ़ रही है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर पूरी तरह सतर्क है।
बुधवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार  मादड ने पुलिस अधिकारियों एवं अन्य अधीनस्थ अधिकारियों के साथ टीला मोड़ से लेकर लोनी बॉर्डर तक पाइपलाइन कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों की सुरक्षा, यातायात संचालन, बैरिकेडिंग, नियंत्रण कक्षों तथा मार्ग पर उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने, यातायात को सुचारु बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए।
पुलिस अधिकारियों ने भी कांवड़ मार्ग पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा आपात स्थिति से निपटने के लिए लगातार मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा पूरे कांवड़ मार्ग को विभिन्न सेक्टरों में विभाजित कर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है, जबकि यातायात योजना का भी लगातार मूल्यांकन किया जा रहा है ताकि बढ़ती भीड़ के बावजूद आवागमन सुचारु बना रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button