AGEY योजना के तहत लाभुकों को सौंपा 4 गाड़ियां
4 vehicles handed over to beneficiaries under the AGEY scheme

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) द्वारा संचालित आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना (AGEY) के अंतर्गत आज साहिबगंज जिले में 4 गाड़ियों की चाबियाँ चयनित लाभुकों को सौंपी गईं। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, साहिबगंज ने हरी झंडी दिखाकर सभी गाड़ियों को रवाना किया। उन्होंने कहा कि AGEY योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात सुविधा को सुदृढ़ करना और ग्रामीण परिवारों को स्थायी आजीविका उपलब्ध कराना है। इस योजना के माध्यम से लाभुक परिवार स्वरोजगार से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं। शनिवार को जिन लाभुकों को वाहन उपलब्ध कराए गए, उनमें शामिल हैं । हुस्सनारा बीबी, तालझारी – बोलेरो Neo 10, रूबी देवी, साहिबगंज – टाटा पिकअप
सुषमा देवी, साहिबगंज – महिंद्रा पिकअप रीना देवी, तालझारी – बजाज CNG कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि JSLPS की यह पहल न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा उपलब्ध करा रही है, बल्कि महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार का अवसर भी सृजित कर रही है। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारी, JSLPS टीम के सदस्य, चयनित लाभुक एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।



