शामली

ग्राम प्रधान पर गबन व धमकी का आरोप, सीएम से शिकायत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। विकास खंड क्षेत्र के गांव हुरमंजपुर में ग्राम प्रधान पर विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन के गबन और आरटीआई के तहत जानकारी मांगने वाले ग्रामीण को जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है।
ग्राम निवासी ब्रजपाल सिंह ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि प्रधान ने न तो कोई नया विकास कार्य कराया और न ही पुराने कार्यों का सही विवरण दिया। आरोप है कि पुराने कार्यों को नया दिखाकर धनराशि का दुरुपयोग किया गया।
आरटीआई के तहत जानकारी मांगने पर प्रधान द्वारा धमकी देने का भी आरोप है। पीड़ित ने मामले की जांच कर गबन की राशि की वसूली व कार्रवाई की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button