लातेहार

जंगली हाथी ने मचाया तांडव, दो पंचायतों के लोग दहशत में

Wild elephant created havoc, people of two panchayats in panic

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार (झा०खं०), जिला के बारियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत साल्वे एवं सदर पंचायत में शुक्रवार की रात एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया।बताया जाता है कि हाथी अपने झुंड से बिछड़ गया था और रात्रि में सबसे पहले साल्वे पंचायत के रेंची गांव पहुंचा। जहाँ किसान सह झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष भुनेश्वर यादव के एक एकड़ भूमि में लगे आम के फलदार पौधे को पूरी तरह नष्ट कर दिया।इससे लगभग एक लाख रुपये की क्षति हुई है। पीड़ित किसान यादव ने घटना की जानकारी पंचायत मुखिया राजीव भगत को दी।मुखिया भगत ने तत्परता दिखाते हुए आसपास के ग्रामीणों को एकत्र किया और ढोल-नगाड़ा, घंटा आदि बजाकर हाथी को गांव से भगाया। हाथी वहां से भागते हुए सदर पंचायत के पूर्व मुखिया प्रमोद उरांव के खेत में पहुंच गया।वहां भी उसने एक एकड़ भूमि में लगे आम के पेड़ को तहस-नहस कर दिया।प्रमोद उरांव को करीब एक लाख पचास हजार रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही वनरक्षी मंगल सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की सहायता से हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा।हालांकि, लगातार दो पंचायतों में हाथी के उत्पात से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग एवं लातेहार उपायुक्त से हाथी को क्षेत्र से हटाने की मांग की है।साथ ही जिन किसानों को नुकसान हुआ है, उन्हें उचित मुआवजा देने की भी गुहार लगायी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button