
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की स्थापना की द्वितीय वर्षगांठ पर आज श्री हरि मंदिर मॉडल टाऊन बरेली में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन हुआ। श्री राम दरबार को बहुत ही सुन्दर वा आकर्षक रूप से सजाए गया।
मंदिर के मुख्य पुजारी रमेश तिवारी एवं सुनील शास्त्री द्वारा भगवान श्री राम जी का भव्य श्रृंगार विधिवत पूजन किया गया, मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष सुशील अरोड़ा ने अरदास कर कर ज्योत प्रवाजलित की।
श्री हरि संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने गणेश वंदना की मण्डल के रवि छाबड़ा ने हमारे साथ श्रीराघुनाथ………..संजय आनन्द ने श्री रामचंद्र कृपालु भजमन…….जतिन दुआ ने नगरी हु अयोध्या सी……….पंकज ने कण कण में श्री राम……….गोविंद तनेजा ने सचिन सेठी ने राम को मांग के ले मेरे प्यारे……….सौरभ ने रामा रामा आदि भजनों से पूरा श्री हरि मंदिर राम मय हो गया।
मंदिर प्रबंध समिति सचिव रवि छाबड़ा ने बताया को मंदिर प्रांगण में परम पूज्य 1008 महामंडलेश्वर स्वामी श्री उमाकान्तनंद जी महाराज आगामी 28 जनवरी से 3 फरबरी तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक होगी। भजन संध्या की समाप्ति पर सभी भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया गया।



