पाकुड़

फरक्का में कांग्रेस की ऐतिहासिक जनसभा की तैयारी अंतिम चरण में, आयेंगे इमरान प्रतापगढ़ी

Preparations for the historic public meeting of Congress in Farakka are in the final stage, Imran Pratapgarhi will come.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनज़र फरक्का विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की एक बड़ी जनसभा की तैयारियाँ तेज़ी से चल रही हैं। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं फरक्का विधानसभा के ऑब्जर्वर डॉ. तनवीर आलम ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। आगामी 19 अप्रैल 2026 को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं चेयरमैन, माइनॉरिटी डिपार्टमेंट, AICC तथा राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी पश्चिम बंगाल चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। स्थान- नूर हसन कॉलेज ग्राउंड, फरक्का, समय- दोपहर 03:00 बजे। यह जनसभा फरक्का विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के चुनावी अभियान को नई दिशा देने वाली महत्वपूर्ण सभा मानी जा रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है और व्यापक स्तर पर भीड़ जुटाने की तैयारी की जा रही है। डॉ. तनवीर आलम ने कहा कि यह रैली जनसमर्थन का नया इतिहास रचेगी और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम पूरी तरह सफल होगा। पार्टी ने समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर कांग्रेस प्रत्याशियों को मजबूत बनाने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button