गोड्डा

पर्यटन स्थल मो पहाड़ी में आयोजित हुआ माता खरहरी का सोलहवां वार्षिक पूजनोत्सव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ठाकुरगंगटी।  प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारखंड का राज्य द्वारा घोषित पर्यटन स्थल में पहाड़ी में माता करी का 16 वार्षिक पूजन उत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ जो देर रात्रि तक चला। झारखंड और बिहार से दर्जनों लोगों व प्रतिनिधियों और पदाधिकारी ने पहुंचकर कार्यक्रम में शिरकत किया। कार्यक्रम में पहुंचे सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों तथा गणमान्य लोगों  का माता खरहरी विकास समिति द्वारा मंच पर सम्मानित किया गया गया। बताते चलें मो पहाड़ी की चोटी पर बना माता खरहरी का एक प्राचीन शक्ति पीठ है। इसके संबंध में लोगों द्वारा बताया जाता है कि यह शक्तिपीठ अत्यंत शक्तिशाली है। यहां सैकड़ो लोगों की मन्नत है पूरी हुई है। इसी शक्तिपीठ के चलते झारखंड सरकार द्वारा मोह पहाड़ी को पर्यटन स्थल का दर्जा प्राप्त हुआ है। प्रत्येक दिन लोग माता हरि के मंदिर में दर्शन पूजन के साथ ही मनौती मांगने आते हैं और जिनकी मनौती पूरी हो जाती है वह पुणे माता की पूजा अर्चना करने पहुंचते है। खरहरी स्थान मो पहाड़ी जो पूर्व में पूरी तरह जंगलों से आच्छादित था। इसके संबंध में कई दंत कथाएं  प्रचलित हैं। कई प्राचीन काल में यहां खरदूषण के छिपने की बात कही जाती है। जिसके नाम से इस जगह का नाम खरहरी स्थान पड़ा था। इमरजेंसी कॉल में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर भी इस पहाड़ी पर पूर्व विधायक महेंद्र महतो के सहयोग से आकर यहां पर छिपे थे। स्वर्गीय महेंद्र महतो का मकान मो पहाड़ी की तलहटी में मदनचौकी गांव है। स्वर्गीय महेंद्र महतो के छोटे सुपुत्र राज कपूर महतो के द्वारा ही सर्व प्रथम खरहरी स्थान को दीक्षित करने का बीड़ा उठाया गया था। जिनके साथ क्षेत्र के लोग जुड़ते चले गए। आज खगड़िया स्थान मोपहरी झारखंड सरकार के द्वारा पर्यटन स्थल के रूप में घोषित कर दिया गया है। जहां कई इंफ्रास्ट्रक्चर पानी बिजली और सड़क की उत्तम व्यवस्था की गई है। वन विभाग द्वारा पून: हरियाली लाने की पूरी कोशिश की गई है। प्रत्येक वर्ष 4 नवंबर को खगड़िया स्थान में विधि विधान पूर्वक सुबह पूजा अर्चना की जाती है और रात्रि में जागरण का आयोजन होता है। दिन भर अनवरत खीर का महाप्रसाद वितरित होता है और रात्रि में खिचड़ी का महाप्रसाद वितरण होता है। जहां लगभग 10000 आदमी से ज्यादा इसे पाते हैं। इलाके के लोग माता खरीदारी के विकास कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं। महागामा के पूर्व विधायक राजेश रंजन, प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथिलेश सिंह, ठाकुरगंगटी प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार मंडल, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अवधेश कुमार ठाकुर, राम लखन यादव, रतन पासवान आदि उपस्थित थे। इसके अलावा समिति अध्यक्ष मानिकपुर पंचायत के मुखिया इग्नियस मुर्मू, प्रखंड प्रमुख कुंदन कुमार महतो, मुखिया संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार महतो, अरुण सिंह, मुन्ना सिंह, मांगना महतो, मनोज सिंह, सुंदर रामानी, बंसीधर रामानी, दिलीप मरांडी, वीरेंद्र यादव, अशोक महतो द्वारा मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। भागलपुर और आसनसोल से आए कलाकारों द्वारा अत्यंत मनोहर झांकी भाव गीत प्रस्तुत किए गए जिसका आनंद देर रात्रि तक सभी लोगों ने लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button