अमरोहा

अमरोहा में जलजमाव से परेशान 12 गांवों के लोग

स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, सड़क की जल्द मरम्मत की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जनपद के हसनपुर में कनैटा चुंगी से फूलपुर जाने वाली सड़क पर जलजमाव ने लोगों का जीवन मुश्किल कर दिया है। गुरुवार को स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने इस समस्या के खिलाफ प्रदर्शन किया।यह सड़क कनैटा चुंगी से फूलपुर बीझलपुर को जोड़ती है। इस मार्ग से 12 से अधिक गांवों के लोग रोजाना आवागमन करते हैं। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सड़क पर जलजमाव और डेढ़ फीट से ज्यादा गहरे गड्ढे हैं। इससे लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है।बच्चों के कपड़े खराब हो जाते हैं और उन्हें एलर्जी जैसी समस्याएं हो रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार जलजमाव की वजह से कई बार मोटरसाइकिल सवार गिर जाते हैं। स्कूली बच्चे भी कीचड़ में गिरकर स्कूल जाने के बजाय घर लौटने पर मजबूर हो जाते हैं।प्रदर्शन में पुष्पेंद्र कुमार, सचिन, नागेंद्र कुमार, अंकित कुमार, चंद्रसेन, गौरव कुमार, विकास कुमार शामिल थे। भूमिका, ज्योति, चंचल, दीपांशी, अंजलि, मनोज कुमार, गीता कुमारी, दीपिका और प्रीतम सिंह सहित कई अन्य ग्रामीण भी प्रदर्शन में मौजूद थे।सभी प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से इस सड़क को जल्द से जल्द जलजमाव मुक्त करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने पक्की सड़क बनाने की भी मांग रखी है ताकि आवागमन में परेशानी न हो।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button