संजीव कुमार झा बने राजगंज के नये थानेदार
Sanjeev Kumar Jha becomes the new Thanedar of Rajganj

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद जिले के राजगंज थाना को नया प्रभारी मिल गया है। हाल ही में पाकुड़ जिला बल से स्थानांतरित होकर आए संजीव कुमार झा को राजगंज थाना का नया थानेदार नियुक्त किया गया है। वे अब तक पुलिस लाइन में ‘वेटिंग फॉर पोस्टिंग’ पर थे। संजीव कुमार झा ने विभागीय सीमित परीक्षा पास कर सब-इंस्पेक्टर (एसआई) का पद हासिल किया है और अब उन्हें राजगंज जैसे महत्वपूर्ण थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।गौरतलब है कि पिछले सप्ताह पूर्व थाना प्रभारी अलीशा कुमारी को डांडिया कार्यक्रम में भोजपुरी गीत पर डांस का वीडियो वायरल होने के बाद वरीय अधिकारियों ने लाइन क्लोज कर दिया था। इसके साथ ही उनके ओबीसी सर्टिफिकेट को लेकर भी चर्चा हुई थी। तब से राजगंज थाना प्रभारी का पद खाली पड़ा था। नये थानेदार की नियुक्ति को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब संजीव कुमार झा की तैनाती के साथ ही सभी कयासों पर विराम लग गया है। प्रशासन को उनसे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद है।



