बेतुल

बैतूल पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, स्कूलों में मनाया विश्व पृथ्वी दिवस

समाज में परिवर्तन चाहते हो तो बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करें

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बैतूल। समूचे विश्व में 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाता है। पर्यावरण की दृष्टि से वैश्विक महा संकट से निपटना इसका महत्वपूर्ण उद्देश्य है। पृथ्वी के सुरक्षा कवच ओजोन परत को कैसे बचाया जाए। धरती के बढ़ते तापमान को कैसे नियंत्रित किया जाए। जंगलों को काटने से कैसे बचाया जाए। धरती के जल को कैसे बचाया जाए इन विषयों के प्रति जनमानस में सकारात्मक जागरण हो इन सभी उद्देश्यों को लेकर संपूर्ण विश्व में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में शासकीय हाई स्कूल धनोरा एवं शासकीय हाई स्कूल बोरपानी शासकीय हाई स्कूल सेलगांव में विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष में छात्रों से संवाद स्थापित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से वक्ता के रूप में जिला सहसंयोजक विक्रम ईथापे, पंकज लोणारे जिला पेड़ प्रमुख, वि_ल चरपे जिला जल प्रमुख द्वारा छात्रों को इन विषयों के प्रति संवादों से जोड़ा गया। जिला संयोजक पर्यावरण संरक्षण गतिविधि अमोल पानकर ने बताया कि हमारा आने वाला समाज इन्हीं शिक्षा संस्थानों में आकार ले रहा है। समाज में जो आप परिवर्तन देखना चाहते हैं उसे समाज के नन्हे मुन्ने बीजों में ही रोपित करना होगा तब जाकर भविष्य में आपको एक नया समाज देखने को मिलेगा। बैतूल बाजार नगर टोली द्वारा भी पृथ्वी दिवस पर संवाद बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से विवेक शुक्ला, अरविंद राठौर, उमेश राठौर, क्रांति पवार, सारंग पात्रीकर, प्रदीप लोणारे, सुनील लोणारे, सचिन लोणारे, फूल सिंह धुर्वे,मनोज पवार धर्मेंद्र खवसे उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button