बैतूल जनजाति क्षेत्र में हुए अंग प्रत्यर्पण शिविर का लोगों को मिला लाभ
दिव्यांग शिविर के चौथे दिन लाभार्थियों का आंकड़ा 150 के पार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। दिव्यांगजनों की सेवा से बढक़र कोई सेवा नहीं है। जिनके हाथ-पैर नहीं होते हैं उन्हें कृत्रिम हाथ-पैर से नया जीवन मिल जाता है और जीवन सरल और सुगम हो जाता है। सेवा भारती एवं लोक शिक्षण समिति बैतूल के तत्वावधान में खेड़ी में निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण पांच दिवसीय शिविर शिविर संचालित किया जा रहा है। शिविर के चौथे दिन बुधवार को 150 लोगों को कृत्रिम अंग प्रदान किये गए। चार दिनों से बैतूल के अनेक समाजसेवी कई सेवाभावी संस्थाएं शिविर में पहुंचे और संस्था द्वारा दी जा रही सेवाओं और बैतूल क्षेत्र के जनजाति समाज के लोगों को मिल रहे निशुल्क कृत्रिम अंग की सराहना की। कार्यक्रम के आयोजक अभिषेक खंडेलवाल ने बताया कि सेवा भारती के मार्गदर्शन में लोक भारतीय शिक्षण समिति द्वारा जिले के 100 दिव्यांगों को अंग प्रत्यर्पण का लक्ष्य रखा गया था परंतु आज चौथे दिन ही क्षेत्र से डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने पंजीयन कराकर शिविर का लाभ लिया है। इस मौके पर समृद्धि हेल्थ केयर बैतूल द्वारा चल रहे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में आज लगभग 450 स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयां देने के साथ ही निशुल्क रक्त जांच की भी सुविधा भी दी गयी।




